logo
       
Title: सम्पूर्ण भारत का अप्रैल 21, 2023 का मौसम पूर्वानुमान

Description:

सम्पूर्ण भारत का अप्रैल 21, 2023 का मौसम पूर्वानुमान


News:

21/04/2023

सम्पूर्ण भारत का अप्रैल 21, 2023 का मौसम पूर्वानुमान

देश भर में मौसम प्रणाली:
▪️एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब पर बना हुआ है।
▪️एक पश्चिमी विक्षोभ ट्रफ के रूप में देखा जा रहा है।
▪️एक ट्रफ तेलंगाना से दक्षिण तमिलनाडु तक बनी हुई है।
▪️पूर्वी बांग्लादेश से उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक एक ट्रफ रेखा चल रही है

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल
▪️पिछले 24 घंटों के दौरान, जम्मू और कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। 
▪️इन राज्यों के ऊपरी इलाकों में छिटपुट बर्फबारी हुई।
▪️हरियाणा, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मध्य महाराष्ट्र और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़े।
▪️मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, केरल और मराठवाड़ा और दक्षिण गुजरात में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़े।
▪️पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों, गुजरात और महाराष्ट्र के आंतरिक हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 और 44 डिग्री के दायरे में रहा।
▪️गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर लू की स्थिति रही।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि
▪️अगले 24 घंटों के दौरान, जम्मू-कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।  
▪️इन राज्यों के ऊपरी इलाकों में छिटपुट बर्फबारी भी संभव है।
▪️सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड और उत्तरी पंजाब में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ एक या दो भारी बौछारें संभव हैं।
▪️छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों, ओडिशा के कुछ हिस्सों, विदर्भ, दक्षिण और पूर्वी मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, तेलंगाना, केरल और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट पर 1 या 2 स्थानों पर हल्की बारिश और आंधी संभव है।
▪️लक्षद्वीप में 1 या 2 स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

logo