logo
       
Title: सम्पूर्ण भारत का अप्रैल 12, 2023 का मौसम पूर्वानुमान

Description:

सम्पूर्ण भारत का अप्रैल 12, 2023 का मौसम पूर्वानुमान


News:

12/04/2023

सम्पूर्ण भारत का अप्रैल 12, 2023 का मौसम पूर्वानुमान

देश भर में मौसम प्रणाली:
▪️एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वोत्तर अरब सागर और इससे सटे दक्षिण पाकिस्तान पर बना हुआ है।
▪️एक ट्रफ निचले स्तरों पर उत्तरी केरल से उत्तरी मध्य महाराष्ट्र तक फैली हुई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल
▪️पिछले 24 घंटों के दौरान, राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में धूल भरी आंधी, गरज के साथ हल्की बारिश हुई।
▪️सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, आंतरिक तमिलनाडु और केरल में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
▪️उत्तरी कर्नाटक, दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ में हल्की बारिश हुई।
▪️असम और मेघालय के कुछ स्थानों पर और पश्चिमी हिमालय के एक या दो स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री या अधिक अधिक रहा।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि
▪️अगले 24 घंटों के दौरान, राजस्थान के पश्चिमी भागों में धूल भरी आंधी और गरज के साथ बारिश संभव है।
▪️अरुणाचल प्रदेश और केरल में हल्की बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है।
▪️पश्चिमी हिमालय, तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक और लक्षद्वीप में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।
▪️देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान बढ़ने की उम्मीद है।
▪️अगले 24 से 48 घंटों के दौरान हरियाणा और उत्तर प्रदेश के गंगा के मैदानी इलाकों में मध्यम से तेज सतही हवा चल सकती है।

logo