logo
       
Title: बेमौसमी बारिश से फसलों को हुआ नुकसान

Description:

बेमौसमी बारिश से फसलों को हुआ नुकसान


News:

21/03/2023

बेमौसमी बारिश से फसलों को हुआ नुकसान
▪️प्राप्त जानकारी के अनुसार कई राज्यों में बेमौसमी बारिश, ओलावृष्टि व तेज हवाएं चलने से फसल को नुकसान, परन्तु अभी तक पूरी रिपोर्ट नहीं आई। 
▪️कहा गया कि चना और सरसों को अधिक नुकसान नहीं, इन दोनों फसलों की कटाई समाप्ति की और है।
▪️गेहूं, चना, मसूर, सरसों, जौ, मक्का उत्पादक क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से फसल खराब होने की संभावना है।
▪️इन सभी जिंसों की कीमतों में अस्थाई तेजी की उम्मीद।
▪️कृषि व्यापार इंडिया का मानना है कि इस बारिश से सरसों, मसूर की कीमतों को मामूली सपोर्ट मिल सकता है। 
▪️गेहूं, चना बाजारों में सीजन भर तेजी आवक के दौरान बनी रहने की सम्भावना
▪️हालाँकि यह बारिश मक्का फसल के लिए अच्छी मानी गयी।
▪️बारिश होने से एक तरफ फसल खराब तो दूसरी तरफ गेहूं का दाना कमजोर पड़ने लगा। नमी की मात्रा भी अधिक आने लगी।
▪️25 मार्च से मध्य प्रदेश में गेहूं सरकारी खरीद शुरू होगी।
▪️इस वर्ष लगता है सरकार को URS गेहूं की खरीद अधिक करनी पड़ सकती है।
▪️खरीद लक्ष्य पूरा होना मुश्किल दिखाई देता है क्योंकि मंडियों में गेहूं हाथों हाथ बिकेगा।

logo