logo
       
Title: बजट 2023 लाइव अपडेट

Description:

बजट 2023 लाइव अपडेट


News:

01/02/2023

बजट 2023 लाइव अपडेट
▪️बुजुर्गो के लिए अधिकतम बचत सिमा 30 लाख हुई। 
▪️महिला सम्मान बचत पत्र की शुरुवात..दो साल तक दो लाख जमा कर सकेंगी महिलाये। 
▪️कुछ मोबाइल पार्ट्स पर कस्टम ड्यूटी में राहत। 
▪️लिथियम आयन बेटरी के आयत पर  कस्टम ड्यूटी में छूट। 
▪️लैब निर्मित हीरे के सीड्स पर कस्टम ड्यूटी में छूट। 
▪️चांदी पर बढ़ाई गयी कस्टम ड्यूटी। 
▪️इस साल 6.5 करोड़ रिटर्न की प्रोसेसिंग हुई। 
▪️PMआवास योजना में 66% की बढ़ोतरी। 
▪️इलेक्ट्रिक व्हीकल्स सस्ते होंगे, मोबाइल होंगे सस्ते। 
▪️आयकर छूट की सिमा अब 07 लाख हुई, अब 07 लाख की आय तक कोई टैक्स नहीं। 
▪️शुगर को–ऑपरेटिव को 1000 करोड़ रुपये की सहायता देंगे।
▪️वित्त मंत्री ने पर्सनल इनकम टैक्स रिबेट में बड़े बदलाव किये है। 
▪️पहले 05 लाख तक की इनकम पर टैक्स नहीं लगता था ; जिसे बढाकर अब 07 लाख किया गया है। 
▪️बेसिक एक्सेम्पशन लिमिट बढाकर ०३ लाख रूपये कर दी गयी है। 
▪️टैक्स सेलेब भी 06 की जगह 05 ही होंगे। 
▪️नई टैक्स रिजीम में 15.5 लाख तक इनकम पर 52500 का स्टैंडरेड डिडक्शन। 
▪️नयी टैक्स रिजीम में सरचार्ज घटकर 25 प्रतिशत हुआ।

▪️वित्त मंत्री ने लोकसभा में कहा कि अमृतकाल का ये पहला बजट है।
▪️चालू वित्त वर्ष में हमारी विकास दर 7 फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया है। यह बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे ज्यादा है।
▪️28 महीने तक 80 करोड़ लोगो को मुफ्त अनाज, कोविड के दौरान सरकार का लक्ष्य था कोई भूखा न रहे वित्त मंत्री। 
▪️9.6 करोड़ घरो में गैस कनेक्शन पहुंचा। 
▪️14 करोड़ से ज्यादा लोगो का जन धन खाता खुला। 
▪️युवाओ को अवसर देने का लक्ष्य। 
▪️हम 5वीं अर्थव्यवस्था बन गए हैं। 
▪️भारत की विकास दर दुनिया में सबसे ज्यादा। 
▪️देश में कोरोबार के लिए अच्छा माहौल है, लंबे वक्त के लिए उपलब्धियां हासिल की। 
▪️डिजिटल लेन-देन में भारत ने रिकॉर्ड बनाया। 
▪️जनवरी 2024 तक गरीबों को मुफ्त अनाज दिया जाएगा। 
▪️11.4 करोड़ किसानों को PM निधि का फायदा। 
▪️नागरिकों के लिए सुविधाएं सरल बनाई गईं, रोजगार के मौकों को बढ़ा रहे हैं। 

▪️खेती में आधुनिक तकनीक बढ़ेंगी, खेती के लिए डिजिटल बुनियादी ढांचा। 
▪️मोटे अनाज के उत्त्पादन को बढ़ावा देने की बात। 
▪️मोटे अनाज का सबसे बड़ा उत्त्पादक और निर्यातक है भारत। 
▪️कृषि क्रेडिट कार्ड 20 लाख करोड़ बढ़ेगा। 
▪️44.6 करोड़ लोगों को मुफ्त बीमा योजना का लाभ मिला है. प्रति व्यक्ति आय 1.97 लाख रुपये हुई। 
▪️वित्त मंत्री ने बजट भाषण में एग्रीकल्चर एक्सीलेटर फंड का ऐलान किया। इस नीधि से किसानों के इनोवेशन के लिए फंड दिया जाएगा। लंबे रेशेदार कपास का उत्पादन बढ़ाने के लिए PPP मॉडल के तहत कोशिश की जाएगी। 
▪️वित्त वर्ष 2024 में कृषि लोन का लक्ष्य 20 लाख करोड़। 
▪️रोजगार पैदा करने पर सरकार का ध्यान होगा। 
▪️ग्रीन ग्रोथ सरकार की बड़ी प्राथमिकता होगी। 
▪️कमजोर जनजातीय समूहों के लिए प्रधानमंत्री PVGT मिशन लांच होगा। 
▪️बागवानी योजनाओं के लिए 2200 करोड़ दिए जाएंगे। 
▪️ICMR की लैब रिसर्च के लिए तैयार किया जाएगा। 
▪️मिलेट्स के लिए ग्लोबल हब की तैयारी है. ग्रीन ग्रोथ सरकार की बड़ी प्राथमिकता होगी। 
▪️वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि बजट में 7 मुख्यप्राथमिकताओं पर जोर दिया है। उन्होंने इन 7 प्राथमिकताओं को 'सप्तर्षि' का नाम दिया और कहा कि
अमृतकाल में ये सप्तर्षि हमें रास्ता दिखाएंगे। ये 7 प्राथमिकताएं हैं-
1. समावेशी विकास
2. आखिरी पायदान पर खड़े लोगों तक पहुंचना
3. इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेश
4. क्षमता को उजागर करना
5. हरित विकास
6. युवा शक्ति
7. फाइनेंशिनें यल सेक्टर

▪️पूंजीगत निवेश 10 लाख करोड़ होगा। 
▪️देश में आर्थिक साक्षरता पर काम होगा। 
▪️आदिवासी इलाकों में शिक्षा पर जोर दिया जाएगा। 
▪️आदिवासियों के लिए 15 हजार करोड़ का पैकेज का ऐलान किया गया। 
▪️एकलव्य विद्यालयों के लिए 38000 सेज्यादा शिक्षकों की नियुक्ति होगी। 
▪️रेलवे के लिए 2.4 लाख करोड़ का आवंटन। 
▪️42 कानूनों में संशोधन के लिए जन विश्वास बिल। 
▪️किसानों को लोन में छूट जारी रहेगी। 
▪️ट्रांसपोर्ट इन्फ्रा के लिए 75 हजार करोड़ दिए जाएंगे। 
▪️केंद्रीय कानूनों में बदलाव किया जाएगा। 
▪️KYC प्रक्रिया को आसान बनाने का लक्ष्य। 
▪️सरकारी एजेन्सिया PAN को पहचान पत्र के तौर पर मानेंगी। 
▪️50 अतिरिक्त एअरपोर्ट, वाटरपोर्ट बनाने का लक्ष्य होगा। 
▪️कृषि की कामयाबी के लिए वेयरहाउसिंग पर फोकस बढ़ाएगी
सरकार। 
▪️कारीगरों और शिल्पकारों के लिए नई योजना। 
▪️कैपिटल एक्सपेंडिपें चर का टारगेट बढ़ाकर 10 लाख करोड़ रुपये किया जा रहा है। यह जीडीपी का 3 फीसदी से ज्यादा है।
▪️प्रधानमंत्री गरीब आवास योजना में 79,000 करोड़ रुपये, आदिवासियों के लिए 15,000 करोड़ रुपये। 
▪️01 करोड़ किसानो को जैविक खेती से जोड़ने का लक्ष्य। 
▪️वैकल्पिक खाद के लिए पीएम प्रमाण योजना। 
▪️ऊर्जा सुरक्षा क्षेत्र में 35 हजार करोड़ का निवेश किया जाएगा। 
▪️एकीकृत फाइलिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 
▪️प्राकृतिक खेत लिए 10000 बायो इनपुट रिसर्च सेंटर बनाए जाएंगे। 
▪️गोबरधन स्कीम के लिए 500 नये संयंत्र लगेंगे। 
▪️छोटे उद्योगों के लिए 9000 करोड़ की क्रेडिट ग्यारंटी। 
▪️GIFT शहरो में कारोबार सुगमता बढ़ने के लिए कई योजनाए। 
▪️इज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए 42 अधिनियम बदले जाएंगे। 
▪️यातायात इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 75 हजार करोड़ रुपए। 

logo