logo
       
Title: सम्पूर्ण भारत का फ़रवरी 06, 2023 का मौसम पूर्वानुमान

Description:

सम्पूर्ण भारत का फ़रवरी 06, 2023 का मौसम पूर्वानुमान


News:

सम्पूर्ण भारत का फ़रवरी 06, 2023 का मौसम पूर्वानुमान

देश भर में मौसम प्रणाली:
▪️कोमोरिन क्षेत्र पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। 
▪️पश्चिमी विक्षोभ का आज 5 फरवरी की रात पश्चिमी हिमालय तक पहुंच गया है। 
▪️एक और पश्चिमी विक्षोभ 8 फरवरी को पश्चिमी हिमालय तक पहुंचेगा। 

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल 
▪️पिछले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के ऊपर हल्की से मध्यम बारिश हुई। 
▪️तमिलनाडु और दक्षिण केरल में छिटपुट हल्की बारिश हुई। 
▪️पूर्वोत्तर उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बहुत घना कोहरा छाया रहा। 
▪️उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में मध्यम कोहरा छाया रहा। 

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि
▪️अगले 2 दिनों के दौरान गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी संभव है। 
▪️अगले 24 घंटों के दौरान, दक्षिण तमिलनाडु, दक्षिण केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और असम के पूर्वी हिस्सों में हल्की बारिश संभव है। 
▪️अरुणाचल प्रदेश की पहाड़ियों पर कुछ जगहों पर हल्की बारिश और हिमपात हो सकता है। 
▪️देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। 
 

logo